एक नज़र में

दोस्तों , आप सभी की सुविधा के लिए हमारे द्वारा 2  सितम्बर 2019  का करेंट अफेयर्स से सम्बंधित जानकारी को हिंदी में शेयर किया जा रहा है | जिसमे आपको आज के दिन से संबंधित शिक्षण सामग्री को शामिल किया है जिससे आपकी कॉम्पीटीशन एग्जाम्स की तैयारी  को आसान बनाया जा सकें | 

  • हाल ही में जिस देश के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने प्रवासी परिवारों को अनुमति देने संबंधित एक नया विनियमन प्रस्तुत किया है- अमेरिका
  • शॉटपुट खिलाड़ी तेजिंदरपाल सिंह तूर ने हाल ही में चेक गणराज्य में अपने आखिरी प्रयास में 20.09 मीटर का थ्रो फेंककर जो पदक जीता है- रजत पदक
  • हाल ही में जिस लेफ्टिनेंट जनरल ने आर्मी स्टाफ के वाइस चीफ का पदभार ग्रहण किया है- मनोज मुकुंद नारावने
  • सांख्यिकी मंत्रालय द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि दर सिर्फ जितनी फीसदी रह गई है-5 फीसदी

  • फिच सॉल्यूशंस मैक्रो रिसर्च (Fitch Solutions Macro Research) द्वारा जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, वह देश जो साल 2025 तक कोकिंग कोल का सबसे बड़ा आयातक देश बन जाएगा- भारत
  • पूर्वोत्तर ग्रामीण आजीविका मिशन (NERLP) के तहत चार राज्यों मिज़ोरम, नगालैंड, त्रिपुरा और जिस राज्य में ग्रामीण परिवारों को सशक्त बनाकर उनकी आजीविका में सुधार किया गया है- सिक्किम
  • श्रीलंका के जिस तेज गेंदबाज ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं- लसिथ मलिंगा
  • भारत की यशस्विनी देसवाल ने रियो डी जेनेरियो में जारी आईएसएसएफ विश्व कप में महिलाओं की जितने मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता-10 मीटर
  •  वैज्ञानिकों ने जिस देश में मानव की लगभग 3.8 मिलियन वर्ष पुरानी खोपड़ी (Skull) की खोज की है- इथियोपिया

 हमारे द्वारा प्रदान किये गए एक पंक्ति के करेंट अफेयर्स में आज के दिन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को शामिल किया गया है अगर आपको हमारे द्वारा की गयी कोशिश पसंद आये तो शेयर करना न भूले |