हमारी जिंदगी का हर एक पल भी अधूरा माना जायेगा अगर हम खुद को टेक्नोलॉजी से खुद को दूर करते है तो , जाहिर सी बात है की नई टेक्नोलॉजी ने हमें इस कदर आदि बना दिया है की हम अपना खाना पीना किये बिना दिन निकाल सकते है पर स्मार्टफोन्स या टेक्नोलॉजी के बगैर नहीं | वर्तमान में स्मार्टफोन्स काफी एडवांस हो चुके है और समय समय पर हमे नए अपडेट और नए एप्प्स देखने को मिल जाते है | जो आपको उनका दीवाना बना देता है , ये एप्प्स किसी भी प्रकार के हो सकते है चाहे वो टूल्स हो जो रोजमर्रा के कामो में आते हो या फिर सोशल नेटवर्किंग जिंदगी में स्पीड बढ़ाने में ताकि हमारा समय कम बर्बाद हो |
आजकल के दिनों में दुनिया भर में एक ऐसी एप्प तेजी से वायरल हो रही है जिसका नाम “FACEAPP” है | इसका अचानक से एकदम वायरल होने के पीछे एक कारण है वो इस एप्प के ऐसे फ़िल्टर जो आपकी जवान फोटो को अपलोड करते ही आपकी 70-80 साल उम्र का चेहरा बदल कर आपको दे देता है , जिसमे यकीनन आप खुद के चेहरे को देखकर हैरानी जरूर प्रकट करोगे | इस एप्प के फिल्टर्स का वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं है और न ही आपका चेहरा उतनी उम्र होने पर वैसा दिखेगा जैसा एप्प में बताया गया हो |
भारत सहित दुनिया के कई देशों में इन दिनों फेसऐप (Faceapp) का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है. इस ऐप के जरिए ये पता लगता है कि कोई व्यक्ति अपने बुढ़ापे में यानि कि 40 साल बाद कैसा दिखेगा. यही वजह है कि यह ऐप इन दिनों प्ले स्टोर पर ट्रेंड कर रहा है. लेकिन इन सबके बीच साल 2017 में अस्तित्व में आया यह एप अब लोगों के डेटा और प्राइवेसी को लेकर बड़ी चिंता बनता जा रहा है. दरअसल इस ऐप के इस्तेमाल के लिए जो शर्तें रखी गई है वह किसी भी यूजर की प्राइवेसी में सेंधमारी कर सकती है |
जब आप इस एप्प का इस्तेमाल करने के लिए खुद का तस्वीर अपलोड करते हो तो आपकी तस्वीर सीधा इस faceapp के क्लाउड में सेव हो जाती है और आपको पता तक नहीं चलता की ऐसा भी हो रहा है | रूस देश में बने इस एप्प को जब आप इनस्टॉल करते हो तो वो आपसे शुरू में ही सारी परमिशन मांग लेता है जिसमे आपके फ़ोन कॉन्टेक्ट से लेकर आपकी सारी तस्वीरें भी इस एप्प द्वारा जुटा ली जाती है |
अब ज्यादातर लोगो के मन में आता होगा की हमारी फोटोज से कोई कैसे फायदा उठा सकता है और वो इस चीज़ को अनदेखा कर देते है पर ये एक सबसे बड़ी गलती भी साबित हो सकती गई अगर आप अपने फ़ोन में पर्सनल चीज़े या तस्वीरें रखते हो तो उनकी गोपनीयता आराम से भंग की जा सकती है | फेसऐप ने शर्त में साफ लिखा है, ”आप जो भी कंटेट हमारी सर्विस के साथ इस्तेमाल करते हैं वह पूरी तरह से पब्लिक है और उसकी लोकेशन भी पब्लिक रहेगी.” साथ ही शर्तो में ये भी लिखा है कि कंपनी किसी और थर्ड पार्टी के साथ आपका डेटा शेयर कर सकती है. हालांकि कंपनी का कहना है कि वह ऐसा कुछ भी नहीं करती है |
इस faceapp को भारत में लोग मौज मस्ती के लिए डाउनलोड कर रहे है और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है पर उनको अपनी निजी फोटोज और सम्पर्को तक का ख्याल नहीं | हाल ही में हमने आपको ऐसे अप्प्स के बारे में बताया था जो आपके निजी जीवन की गोपनीयता में सेंधमारी कर रहे थे , इस पुरे आर्टिकल को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें –> मोदी सरकार का सख्त आदेश ये सेवाए रहेगी बंद
टेक्नोलॉजी के साथ चलना अच्छा है पर टेक्नोलॉजी के पीछे इतना अँधा होना भी बेकार है जिससे आपके निजी जीवन में समस्याएं खड़ी हो जाए | हर एप्प्स को फ़ोन में इनस्टॉल करने से पहले उसके द्वारा मांगी गयी परमिशन और उस एप्प की नियमो को जरूर पढ़े |

